Saturday, November 7, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 21°C
Breaking News

अयोध्या में 30 लाख से अधिक दीयों से जगमगाई रामनगरी, 10वें दीपोत्सव में शामिल हुए CM योगी

भारत इंफो, अयोध्या

दीपावली की पूर्व संध्या पर रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 लाख से अधिक दीये जलाकर शहर को रोशनी से जगमगा दिया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दीपोत्सव के 10वें संस्करण में शामिल हुए।

सरयू नदी के घाटों सहित अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दीपों की आकर्षक सजावट की गई। हजारों स्वयंसेवकों ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। पूरे शहर में उत्सव और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। दीपोत्सव के माध्यम से अयोध्या की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का संदेश दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *