Saturday, November 7, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 21°C
Breaking News

पंजाब में 7 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले, प्रमोद बान बने AGTF प्रमुख

भारत इंफो, चंडीगढ़

पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

आदेशों के मुताबिक, प्रमोद बान को स्पेशल DGP, AGTF पंजाब नियुक्त किया गया है, जबकि एम.एफ. फारूकी को स्पेशल DGP, स्टेट आर्म्ड पुलिस (SAP), जालंधर कैंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गौतम चीमा को ADGP, लॉ एंड ऑर्डर पंजाब नियुक्त किया गया है। अमित प्रसाद को स्पेशल DGP, काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब तथा जी. नागेश्वर राव को स्पेशल DGP, प्रोविजनिंग के साथ मॉडर्नाइजेशन पंजाब का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। वहीं, डॉ. जितेंद्र कुमार जैन को स्पेशल DGP रेलवे पंजाब के साथ PSPCL पटियाला का अतिरिक्त कार्यभार और अनीता पुंज को स्पेशल DGP, HRD एवं वेलफेयर के साथ मानवाधिकार विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *