Thursday, November 5, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 21°C
Breaking News

GOOD NEWS: दुबई एयरपोर्ट पर भारतीय यात्रियों को UPI से खरीदारी पर 10% छूट, अधिकतम 100 दिरहम का मिलेगा फायदा

भारत इंफो, नई दिल्ली

दुबई घूमने और वहां से खरीदारी करने जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब दुबई ड्यूटी फ्री (Dubai Duty Free) पर UPI के जरिए भुगतान करने पर भारतीय यात्रियों को 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। हालांकि, इस छूट की अधिकतम सीमा 100 UAE दिरहम तय की गई है।

यह घोषणा नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय इकाई NPCI International Payments Limited (NIPL) की ओर से की गई है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को अपने UPI ऐप में UPI International या UPI Global सर्विस एक्टिवेट करनी होगी। इसके बाद पात्र भारतीय बैंक खाते से सीधे भुगतान किया जा सकेगा। यह ऑफर दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित दुबई ड्यूटी फ्री के चुनिंदा आउटलेट्स पर लागू होगा। यहां यात्री इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, कॉस्मेटिक्स, घड़ियां, ज्वेलरी और अन्य सामान खरीद सकते हैं।

NIPL के एमडी एवं सीईओ रितेश शुक्ला के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य विदेश यात्रा के दौरान भारतीय यात्रियों के लिए डिजिटल भुगतान को आसान और सुविधाजनक बनाना है।

इस व्यवस्था में Network International भुगतान प्रक्रिया को संचालित करने में सहयोगी की भूमिका निभाएगा। इससे विदेश में खरीदारी के दौरान भारतीय यात्रियों को नकदी या विदेशी मुद्रा पर निर्भर रहने की जरूरत भी कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *