loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

जेल से रिहाई के तुरंत बाद ED की गिरफ्तारी को आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

CJI सूर्यकांत ने इसी सप्ताह सुनवाई के लिए जताई सहमति; जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं सपा नेता

भारत इंफो, नई दिल्ली

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान ने जेल से रिहाई के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की गई गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सोमवार को उनके वकील निजाम पाशा ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के समक्ष याचिका का उल्लेख किया। अदालत ने इसी सप्ताह मामले की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई।

दरअसल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 29 अक्टूबर को दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को जमानत दी थी। इसके बाद 31 अक्टूबर को रामपुर जेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया।

1 नवंबर को गाजियाबाद की विशेष PMLA अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ED का आरोप है कि जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में आजम खान की भूमिका की जांच की जा रही है। अब आजम खान ने अपनी गिरफ्तारी और न्यायिक हिरासत के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इसी सप्ताह होने वाली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *