loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

परगट सिंह ने डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पंजाब की एकता, अमन-शांति और खुशहाली के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: परगट सिंह

 

भारत इंफो, जालंधर

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह ने रविवार को राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाबा जी के साथ शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान परगट सिंह ने पंजाब के मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक माहौल के संदर्भ में राज्य में अमन-शांति, आपसी भाईचारे, सद्भावना और एकता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती ने हमेशा देश को आपसी प्रेम, सांप्रदायिक सद्भाव और मानवता की सेवा का संदेश दिया है। इस विरासत को कायम रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब आज कई चुनौतियों से गुजर रहा है। राज्य के युवाओं का भविष्य, नशे की समस्या, सामाजिक सद्भाव और पंजाब की खुशहाली जैसे मुद्दों पर सभी वर्गों को मिलकर सकारात्मक भूमिका निभाने की जरूरत है। पंजाब की तरक्की केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी से ही सुनिश्चित हो सकती है।उन्होंने कहा कि संत-महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को सेवा, विनम्रता, प्रेम और मानवता के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं। आध्यात्मिक संस्थाओं का संदेश समाज में आपसी विश्वास और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

परगट सिंह ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी का आशीर्वाद लेते हुए पंजाब की शांति, एकता, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि पंजाब की सामाजिक एकता और सांझी विरासत को मजबूत बनाए रखना हर पंजाबी का साझा संकल्प होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *