Saturday, October 31, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 20°C
Breaking News

IAS गुरप्रीत सिंह खैहरा को सचिव, राजस्व विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी

पंजाब में तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियां, राजी प्रमोद श्रीवास्तव को अतिरिक्त विभाग सौंपे

भारत इंफो, चंडीगढ़

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन आईएएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। इस संबंध में मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की ओर से 30 अक्टूबर को आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश के अनुसार, 1992 बैच की आईएएस अधिकारी राजी प्रमोद श्रीवास्तव को विशेष मुख्य सचिव, फ्रीडम फाइटर्स के साथ रोजगार सृजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग का प्रभार भी रहेगा।

वहीं, 2009 बैच के आईएएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह खैहरा को सचिव, न्याय विभाग के साथ सचिव, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, 2014 बैच की आईएएस अधिकारी कल्पना के. को अतिरिक्त सचिव, स्कूल शिक्षा तथा विश्व बैंक परियोजना की प्रोजेक्ट डायरेक्टर के साथ सचिव, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, एसएएस नगर का कार्यभार सौंपा गया है। इसके साथ ही इस पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पीसीएस अधिकारी सतकर सिंह बल को कार्यभार से मुक्त कर दिया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *