loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 23°C
Breaking News

परविंदर सिंह झोटा के परिवार को X श्रेणी की सुरक्षा, CRPF रहेगी तैनात

हत्या के 18 दिन बाद भी नहीं हुआ पोस्टमार्टम

पंजाब के गुलजार सिंह तूर वणजारा के परिवार को भी CRPF सुरक्षा देने की मंजूरी दी गई

भारत इंफो, मानसा

नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले दिवंगत परविंदर सिंह झोटा के परिवार को संभावित सुरक्षा खतरे की आशंका के मद्देनजर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सुरक्षा मुहैया करवाई गई है।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, केवल झोटा ही नहीं, बल्कि पंजाब के गुलजार सिंह तूर वणजारा के परिवार को भी CRPF सुरक्षा देने की मंजूरी दी गई है। दोनों परिवारों को X श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की जानकारी सामने आई है। झोटा की हत्या के 18 दिन बाद भी परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर संघर्ष जारी है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से सुरक्षा देने का फैसला किया गया है।

पोस्टमार्टम को लेकर गतिरोध बरकरार

उधर, झोटा का पार्थिव शरीर अभी भी मानसा सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ है। हत्या के 18 दिन बीत जाने के बावजूद पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पोस्टमार्टम PGIMER चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल से करवाने का प्रस्ताव रखा है, लेकिन इंसाफ कमेटी और परिवार की सहमति नहीं मिलने के कारण मामला अटका हुआ है।

परिवार और एक्शन कमेटी की मांग है कि झोटा को इंसाफ मिलने और उनकी प्रमुख मांगें पूरी होने तक पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में CRPF सुरक्षा मिलने के बावजूद मानसा में चल रहा इंसाफ मोर्चा और पोस्टमार्टम को लेकर गतिरोध जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *