Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

अरविंदर कौर आजाद कहां हैं? परगट सिंह का CM और DGP को एक घंटे का अल्टीमेटम

भारत इंफो, जालंधर/मानसा

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने मानसा में पंजाबी स्टूडेंट्स यूनियन की नेता अरविंदर कौर आजाद को हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी मौजूदा स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

परगट सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी को संबोधित करते हुए एक घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने मांग की कि पुलिस प्रशासन अरविंदर कौर आजाद के बारे में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध करवाए और स्पष्ट करे कि वह इस समय कहां हैं। परगट सिंह के अनुसार, भम्मा कलां गांव के मृतक युवक के शव को इंसाफ मार्च में ले जाने से रोकने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया और गिरफ्तारियां कीं, जिनमें अरविंदर कौर आजाद को भी हिरासत में लिया गया।उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब पुलिस के डीजीपी से मामले में तत्काल स्थिति स्पष्ट करने की मांग करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके बारे में जानकारी छिपाना स्वीकार्य नहीं है। फिलहाल, अरविंदर कौर आजाद की मौजूदा स्थिति को लेकर पुलिस प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *