loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

FBI ने पकड़ा भारत का Most Wanted गैंगस्टर, हरियाणा-दिल्ली पुलिस ने रखा था लाखों का ईनाम

भारत इंफो : भारत के मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार कर लिया है। हिमांशु भाऊ पर दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों में हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और हथियारों की तस्करी जैसे 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ इंटरपोल ने 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। हिमांशु भाऊ की गिरफ्तारी के साथ ही एक अन्य भगोड़े नीरज फरीदपुरिया को भी पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि नीरज जमानत पर रिहा होने के बाद निगरानी से बच रहा था।

हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने रखा था इनाम
हिमांशु भाऊ की तलाश में हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने इनाम घोषित किया था। हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 2.5 लाख रुपये, जबकि दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम रखा था। इंटरपोल की ओर से 2023 में उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

24 घंटे में तीन हत्याओं के बाद आया था चर्चा में
हिमांशु भाऊ वर्ष 2022 में हरियाणा में 24 घंटे के भीतर हुई तीन हत्याओं के बाद सुर्खियों में आया था। इसके बाद उसका नाम कई गंभीर आपराधिक वारदातों में सामने आता रहा। हिमांशु भाऊ के गैंग ने साल 2025 में यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी। हिमांशु भाऊ की लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से दुश्मनी मानी जाती है।

नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार
इसी मामले में एक अन्य भगोड़े नीरज फरीदपुरिया को भी पकड़े जाने की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नीरज इसी साल जमानत पर रिहा हुआ था। इसके बाद उसने अपने टखने में लगा निगरानी ट्रैकर हटाकर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *