loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 18°C
Breaking News

पंजाबी सिंगर दिलजीत के फैंस के लिए बुरी खबर! कॉन्सर्ट की नही मिली अनुमति

भारत इंफो : पंजाबी गायक और बॉलीवुड अभिनेता दिलजीत दोसांझ के प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। उनका आगामी दिल्ली कॉन्सर्ट फिलहाल खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में त्योहारों के सीजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों का हवाला देते हुए उनके ‘ऑरा इंडिया टूर’ (Aura India Tour) के तहत होने वाले कार्यक्रम को अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। यह बड़ा कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होना था।

त्योहारों के चलते सुरक्षा व्यवस्था बनी मुख्य वजह
पुलिस के अनुसार, त्योहारी सीजन के दौरान राजधानी के संवेदनशील इलाकों, बाजारों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और अतिरिक्त बल तैनात करना बेहद जरूरी होता है। ऐसे माहौल में किसी बड़े कॉन्सर्ट या इवेंट के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती करना और सुरक्षा संभालना एक बड़ा प्रशासनिक चैलेंज बन जाता है।

भारी भीड़ और प्रबंधन से जुड़ी थीं चुनौतियां
इस कॉन्सर्ट में देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रशंसकों के पहुंचने की प्रबल संभावना थी। इतने बड़े पैमाने पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करना, स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश और निकास (Entry and Exit) के सुरक्षित इंतजाम करना तथा यातायात प्रबंधन को सुचारू रखना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता था। इन्हीं सुरक्षा संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने फिलहाल इस कार्यक्रम की अनुमति देने से असमर्थता जता दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *