Wednesday, October 28, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

झोटा को श्रद्धांजलि और CM के इस्तीफे की करेंगे मांग

 

पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू होने से ठीक पहले परगट सिंह एक्स पर हुए एक्टिव

भारत इंफो, जालंधर

पंजाब विधानसभा का सत्र  शुरू होने से ठीक पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खासे एक्टिव नजर आए। अपने एक्स अकाउंट पर परगट सिंह ने लिखा है कि आज पंजाब विधानसभा में हम सबसे पहले शहीद परमिंदर सिंह झोटा और लहिरागागा में जान गंवाने वाले 8 मनरेगा श्रमिकों (जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी) को श्रद्धांजलि देने की मांग करेंगे।

इसके बाद, पूरे सत्र के दौरान, हम मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग करेंगे, जो गृह मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *