पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू होने से ठीक पहले परगट सिंह एक्स पर हुए एक्टिव
भारत इंफो, जालंधर
पंजाब विधानसभा का सत्र शुरू होने से ठीक पहले पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खासे एक्टिव नजर आए। अपने एक्स अकाउंट पर परगट सिंह ने लिखा है कि आज पंजाब विधानसभा में हम सबसे पहले शहीद परमिंदर सिंह झोटा और लहिरागागा में जान गंवाने वाले 8 मनरेगा श्रमिकों (जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी) को श्रद्धांजलि देने की मांग करेंगे।
इसके बाद, पूरे सत्र के दौरान, हम मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग करेंगे, जो गृह मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रहे हैं।