Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: बंद के आह्वान के मद्देनजर डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने लिया फैसला

 

 

मुलाजिमों की सुरक्षा को देखते हुए अंतर-जिला और तहसील स्तर पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को घरों में रहने की सलाह

भारत इंफो, जालंधर
नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में गठित कमेटी की ओर से पूरे पंजाब में बंद के आह्वान को देखते हुए डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन पंजाब ने कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर अहम फैसला लिया है।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल और प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह चीमा ने बताया कि मानसा जिले की सब-डिवीजनों एवं तहसीलों बुढलाडा, सरदूलगढ़ तथा सब-तहसीलों भीखी, जोगा, बरेटा और झुनीर में तैनात ऐसे कर्मचारी, जो मानसा शहर या किसी अन्य जिले, सब-डिवीजन अथवा तहसील से ड्यूटी पर आते हैं, वे कल ड्यूटी पर नहीं आएंगे।
इसके अलावा, जिले की विभिन्न तहसीलों के गांवों और कस्बों से मानसा स्थित सदर कार्यालय में ड्यूटी करने आने वाले कर्मचारियों को भी घर पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
यूनियन ने स्पष्ट किया कि यह फैसला केवल मानसा जिले तक सीमित नहीं है। पूरे पंजाब में एक जिले से दूसरे जिले में या सदर कार्यालय से सब-डिवीजन, तहसील और सब-तहसील कार्यालयों में ड्यूटी करने जाने वाले कर्मचारियों पर भी यह निर्णय लागू होगा।

रास्ते में रोके जाने पर घर लौटने के निर्देश
यूनियन की ओर से कर्मचारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि वे ड्यूटी के लिए घर से निकलते हैं और रास्ते में किसी मुख्य सड़क या लिंक रोड पर उन्हें रोका जाता है, तो वे बिना किसी विवाद में पड़े वहीं से अपने घर लौट जाएं। यूनियन पदाधिकारियों के अनुसार, यह निर्णय मौजूदा परिस्थितियों में कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *