Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद को भाजपा जालंधर शहरी का पूर्ण समर्थन : अशोक सरीन हिक्की

 

नशा तस्करों के गुंडाराज और विफल कानून-व्यवस्था के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएगा पंजाब : अशोक सरीन हिक्की

 

भारत इंफो, जालंधर

मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में 15 अक्टूबर को दिए गए पंजाब बंद के आह्वान को भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी का पूर्ण समर्थन रहेगा। यह घोषणा भाजपा जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए की।

उन्होंने कहा कि पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, नशा तस्करों के बढ़ते हौसले और गुंडाराज ने आम जनता में भय का माहौल पैदा कर दिया है। नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्या होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब में आम नागरिकों की सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं है, तो सरकार के कानून-व्यवस्था के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नशा तस्करी और अपराध के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *