Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात

भारत इंफो, नई दिल्ली

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और सम्मानित व्यक्तित्वों से मुलाकात कर पंजाब कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया।

परगट सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री श्रीमती अंबिका सोनी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पंजाब में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई। परगट सिंह ने अंबिका सोनी से उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर से भी मुलाकात की। परगट सिंह ने उनका आशीर्वाद लिया और डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेंगे।

परगट सिंह ने AICC मुख्यालय में कांग्रेस के एससी विभाग के चेयरमैन श्री राजेंद्र पाल गौतम से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों, सम्मान और समानता के लिए काम करने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद दिल्ली में हुई इन मुलाकातों के दौरान परगट सिंह ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन को महत्व देते हुए संगठन को मजबूत करने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *