Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

अंगद दत्ता ने दिल्ली में परगट सिंह से की मुलाकात

भारत इंफो, नई दिल्ली

यूथ कांग्रेस जालंधर अर्बन के जिला अध्यक्ष अंगद दत्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष सम्माननीय सरदार परगट सिंह जी से मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अंगद दत्ता ने पूरी यूथ कांग्रेस जालंधर अर्बन की ओर से परगट सिंह जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर अंगद दत्ता ने पूर्व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जी का भी उनके कार्यकाल के दौरान पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *