भारत इंफो, नई दिल्ली
यूथ कांग्रेस जालंधर अर्बन के जिला अध्यक्ष अंगद दत्ता ने आज दिल्ली में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट से मुलाकात की। इस दौरान जालंधर अर्बन में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका और 2027 के चुनावों के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
अंगद दत्ता ने कहा, “मेरा फोकस किसी टिकट पर नहीं है। मेरी प्राथमिकता कांग्रेस संगठन को मजबूत करना और हर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मिलकर पार्टी के लिए काम करना है। मेरा लक्ष्य है कि जालंधर अर्बन सहित पंजाब में कांग्रेस की सभी सीटों के लिए मजबूत संगठन तैयार किया जाए।”
उन्होंने कहा कि वह सबसे पहले खुद को कांग्रेस कार्यकर्ता मानते हैं और पार्टी की ओर से मिलने वाली हर जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
अंगद दत्ता ने सचिन पायलट जी का समय देने और युवा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए धन्यवाद किया।