Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

अमृतसर में मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां; गोल्डी ढिल्लों की पोस्ट वायरल

भारत इंफो : अमृतसर में इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर कथित तौर पर गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के नाम से एक पोस्ट सामने आई है, जिसमें इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। हालांकि, इस पोस्ट की पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

लोहारका रोड पर बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 6 बजे मैड संधू अपनी कार धुलवाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान लोहारका रोड पर बाइक सवार दो हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल से मिले गोलियों के खोल

वारदात के बाद घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मैड संधू सड़क पर घायल अवस्था में दिखाई दे रहा है। उसके साथी उसे उठाकर वहां से ले जाते नजर आ रहे हैं। पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के खोल भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

कथित पोस्ट में नई पीढ़ी को खराब करने का आरोप

हत्या के बाद सामने आई कथित सोशल मीडिया पोस्ट में मैड संधू पर नई पीढ़ी को खराब करने का आरोप लगाया गया है। पोस्ट में टिकटॉक पर कथित तौर पर अश्लील या आपत्तिजनक कंटेंट को बढ़ावा देने वालों को भी धमकी दी गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि पोस्ट वास्तव में गोल्डी ढिल्लों की ओर से ही की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *