भारत इंफो : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने दो विधानसभा हलकों के लिए नए हलका इंचार्जों का ऐलान किया है। समाना विधानसभा हलके की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को सौंपी गई है, जबकि शाहकोट विधानसभा हलके का हल्का इंचार्ज बलबीर सिंह उर्फ पाला जलालपुर को बनाया गया है।
