Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

जालंधर में पुलिस को देखते ही छत से कूदा गैंगस्टर! कोर्ट कॉम्प्लेक्स में मची अफरा-तफरी, साथी समेत काबू

भारत इंफो : जालंधर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में उस समय हड़कंप मच गया, जब गैंगस्टर अमन-फतेह अपने साथी के साथ एक अन्य केस में पेशी के लिए पहुंचा। इसी दौरान पुलिस को देखकर दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि अमन-फतेह और उसके साथी ने छत से छलांग लगाई और पिछले गेट की ओर से भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही काबू कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाया था ट्रैप
जानकारी के मुताबिक, पुलिस काफी समय से अमन-फतेह और उसके साथी की तलाश कर रही थी। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने ट्रैप लगाया हुआ था। इसी बीच आरोपी किसी अन्य मामले में कोर्ट में तारीख भुगतने के लिए पहुंचे। पुलिस को जैसे ही उनके कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पहुंचने की जानकारी मिली, टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को घेरने की कोशिश की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने वहां से भागने का प्रयास किया।

छत से छलांग लगाकर भागने की कोशिश
बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी देखते ही अमन-फतेह और उसके साथी ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स की छत से छलांग लगा दी। इसके बाद दोनों पिछले गेट की तरफ भागने लगे। हालांकि पुलिस पहले से सतर्क थी और दोनों को पकड़ लिया गया। इस घटना के बाद कोर्ट कॉम्प्लेक्स में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

देवी तालाब मंदिर विवाद मामले में पुलिस को थी तलाश
पुलिस ने दोनों आरोपियों को देवी तालाब मंदिर में हुए विवाद से जुड़े मामले में हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों इस केस में नामजद थे और पुलिस काफी समय से उनकी तलाश कर रही थी। कोर्ट में पेशी के दौरान दोनों के पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और उन्हें काबू कर लिया।

गैंग को सूचना देने के मामले में SHO पर भी हुई थी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि इसी गैंग से जुड़ी सूचना लीक करने के आरोप में पुलिस कमिश्नर की ओर से पहले भी सख्त कार्रवाई की गई थी। इस मामले में एक SHO का तबादला भी किया गया था। अब कोर्ट कॉम्प्लेक्स से आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *