Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

कपूरथला चौक में सरेआम मारपीट, पुलिस खड़ी देखती रही! वायरल वीडियो ने उठाए सवाल

भारत इंफो : जालंधर के कपूरथला चौक में उस समय हाईवोल्टेज हंगामा हो गया, जब आढ़ती के बेटे और ऑटो चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच झड़प शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारे, जिसके चलते मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

सड़क पर ही भिड़े दोनों पक्ष
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे। चौक पर हुए इस हंगामे के कारण आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के दौरान वहां काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

पुलिस की मौजूदगी में मारपीट का वीडियो वायरल
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। वहीं, पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे, लेकिन दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट को रोकने के लिए सख्त हस्तक्षेप नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *