Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव की बढ़ीं मुश्किलें! ED ने भेजा नया समन, जानिए क्या है पूरा मामला!

भारत इंफो : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व विभाग) अनुराग वर्मा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन जारी कर जालंधर स्थित जोनल दफ्तर में पूछताछ के लिए तलब किया था। यह मामला मोहाली के चर्चित सनटेक सिटी और एल्टस स्पेस बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं और नियमों के कथित उल्लंघन से जुड़ा है।

जिस समयावधि की ED जांच कर रही है, उस दौरान अनुराग वर्मा हाउसिंग और शहरी विकास विभाग के प्रमुख पद पर तैनात थे। हालांकि, किन्हीं कारणों के चलते वह तय शेड्यूल के अनुसार आज ED अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हो सके।

अब 9 सितंबर को होना होगा पेश
आज पेशी न होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने नया समन जारी कर अनुराग वर्मा को 9 सितंबर को जालंधर कार्यालय में उपस्थित होने के सख्त निर्देश दिए हैं। इससे पहले ED ने उन्हें 31 अगस्त को भी तलब किया था, लेकिन तब उन्होंने जरूरी दस्तावेज जुटाने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी। वहीं इसी मामले की जांच के दायरे में आई एक और आईएएस अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ को भी 27 अगस्त को दोबारा समन भेजा गया था, जो इससे पूर्व 18 अगस्त को ED के सामने पेश होकर अपना पक्ष रख चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *