Thursday, October 29, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 19°C
Breaking News

जालंधर BJP में बड़ा एक्शन, नेता अरविंद मिश्रा पार्टी से बाहर; जानें क्या है वजह

भारत इंफो : जालंधर की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर यूनिट के नेता अरविंद मिश्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपों को लेकर की गई है।

लगातार गतिविधियों से पार्टी की छवि खराब होने का आरोप
BJP जालंधर अर्बन के प्रेसिडेंट और जनरल सेक्रेटरी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अरविंद मिश्रा की लगातार ऐसी गतिविधियां सामने आ रही थीं, जिनसे भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब हो रही थी। पार्टी ने इन गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए अरविंद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया है।

पार्टी ने गतिविधियों से खुद को किया अलग
जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अब भारतीय जनता पार्टी का अरविंद मिश्रा की किसी भी गतिविधि से कोई संबंध नहीं रहेगा। पार्टी की ओर से उनके खिलाफ की गई इस कार्रवाई को जालंधर भाजपा में अहम राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *