भारत इंफो : भाजपा के पंजाब प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के जालंधर दौरे के बीच आम आदमी पार्टी ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। नगर निगम जालंधर के मेयर विनीत धीर ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मण की अगुवाई में भाजपा के 13 कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया।
भाजपा के दौरे के बीच AAP का बड़ा सियासी दांव
डॉ. सतीश पूनिया आज जालंधर दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने लायंस भवन में आयोजित सेवा संकल्प अभियान में हिस्सा लिया। वहीं, इसी दिन जालंधर में भाजपा के नॉर्थ हलके से जुड़े 13 कार्यकर्ताओं का आम आदमी पार्टी में शामिल होना राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है।
मेयर विनीत धीर की अगुवाई में हुए इस दलबदल से AAP ने भाजपा के संगठन में सेंध लगाने का दावा किया है। पार्टी में नए कार्यकर्ताओं के शामिल होने से जालंधर नॉर्थ हलके में संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा AAP का दामन
भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में शशी मदान, अश्वनी भगत, हतिंदर तलवार हनी, हसन सोनी, शिव कालरा, बलबीर, नीरज कश्यप, सन्नी दुआ, शुबेंदर यादव, दनवीर सिंह, बलवीर सिंह, शिव कुमार और शुभम शामिल हैं।
इन 13 कार्यकर्ताओं के AAP में शामिल होने को जालंधर की स्थानीय राजनीति में भाजपा के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, मेयर विनीत धीर के नेतृत्व में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम से आम आदमी पार्टी ने नॉर्थ हलके में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है।