Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

जालंधर में रेड करने पहुंची पुलिस पर हमला! एक्साइज अफसर की फाड़ी वर्दी, जानें क्या है पूरा मामला

भारत इंफो : जालंधर कैंट के 30 नंबर मोहल्ले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस और एक्साइज विभाग की संयुक्त टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। एक्साइज इंस्पेक्टर सुशील कुमार की अगुवाई में हुई इस छापेमारी के दौरान तस्करों और स्थानीय लोगों ने विभागीय टीम के साथ तीखी बहस के बाद हाथापाई शुरू कर दी।

एक्साइज अधिकारी की वर्दी फाड़ी 
रेड के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद होते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद मुख्य आरोपी ने पुलिसकर्मियों के सामने विरोध दर्ज कराते हुए सवाल दागा कि टीम बिना इजाजत के घर के भीतर कैसे दाखिल हुई। इसी हंगामे और धक्का-मुक्की के बीच गुस्साए लोगों ने एक्साइज विभाग के एक अधिकारी की वर्दी तक फाड़ दी।

भारी मात्रा में शराब जब्त, मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे
हाथापाई और हंगामे के बावजूद पुलिस और एक्साइज टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से अवैध शराब का बड़ा जखीरा जब्त कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पूरी घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *