भारत इंफो : टर्बनेटर के नाम से मशहूर विश्व विख्यात पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी के कजिन ब्रदर एवं पंजाब खेल विभाग के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर करतार सिंह सेहंबी का निधन का हो गया है।
वह एक कुशल बैडमिंटन कोच भी रहे और जालंधर के रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में लंबे समय तक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहे।
करतार सिंह सेहंबी ने पंजाब के खेल विभाग में अपनी सेवाओं के दौरान खेलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनके निधन से खेल जगत, उनके सहयोगियों, खिलाड़ियों, मित्रों और परिवार में गहरा शोक है। एक समर्पित खेल प्रशासक, प्रशिक्षक और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।