भारत इंफो : पंजाब के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए घरेलू बिजली दरों में 0.70 रुपये से लेकर 1.55 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। इसके साथ ही बिजली के निश्चित यानी फिक्स्ड चार्ज में भी कटौती की गई है।
ਬਿਜਲੀ ਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਵਿੱਤੀ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਘਰੇਲੂ ਬਿਜਲੀ ਦਰਾਂ ਵਿੱਚ 0.70 ਰੁਪਏ ਤੋਂ 1.55 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਯੂਨਿਟ ਤੱਕ ਕਮੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਨਿਸ਼ਚਿਤ ਖ਼ਰਚਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵੀ 5 ਰੁਪਏ ਤੋਂ 10 ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਕਿਲੋਵਾਟ ਪ੍ਰਤੀ ਮਹੀਨਾ ਤੱਕ ਕਮੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਵਪਾਰਕ ਅਤੇ ਉਦਯੋਗਿਕ ਖ਼ਪਤਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਬਿਜਲੀ ਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਰਾਹਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।…
— Punjab State Power Corporation Ltd. (PSPCL) (@PSPCLPb) August 21, 2026
घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा सीधा फायदा
नई दरों के तहत घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 0.70 रुपये से 1.55 रुपये तक की राहत मिलेगी। इससे बिजली बिल में कमी आने की उम्मीद है और खासतौर पर ज्यादा बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को इसका सीधा फायदा मिल सकता है। बिजली दरों में कटौती के साथ फिक्स्ड चार्ज में भी 5 रुपये से 10 रुपये प्रति किलोवाट प्रति माह तक की कमी की गई है। इससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल का कुल बोझ और कम हो सकता है।
व्यापारिक और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं को भी राहत
सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं को ही नहीं, बल्कि व्यापारिक और इंडस्ट्रियल बिजली उपभोक्ताओं को भी राहत दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इन श्रेणियों में भी बिजली दरों में कमी की गई है। बिजली दरों में यह कटौती ऐसे समय में हुई है, जब घरेलू, कारोबारी और इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं के लिए बिजली खर्च एक अहम मुद्दा बना हुआ है। नई दरों से उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत मिलने की उम्मीद है।