loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

स्पेन बॉर्डर पर 18 प्रवासियों की दर्दनाक मौत, 49 हजार प्रवासी घुसे

भारत इंफो : स्पेन में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे अफ्रीकी प्रवासियों के साथ बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार सुबह करीब 3 हजार प्रवासियों ने एक साथ स्पेन के स्यूटा शहर की सीमा पार करने का प्रयास किया। इस दौरान सुरक्षा घेराबंदी के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 18 प्रवासियों की मौत हो गई।

भीड़ अधिक होने के कारण कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े, जिससे दम घुटने और दबने से उनकी जान चली गई। इस घटना में स्पेन और मोरक्को के 100 से अधिक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।

49 हजार प्रवासी पहले ही कर चुके हैं एंट्री
स्पेन सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मोरक्को की तरफ से अब तक करीब 49 हजार लोग तैरकर या पैदल चलते हुए स्पेन के स्यूटा शहर में प्रवेश कर चुके हैं। इनमें अधिकांश प्रवासी अफ्रीकी और एशियाई देशों के हैं, जो बेहतर रोजगार और सुरक्षित भविष्य की तलाश में यूरोप पहुंचना चाहते हैं।

क्यों अहम है स्यूटा शहर?
स्यूटा भौगोलिक रूप से अफ्रीका के उत्तरी तट पर स्थित है, लेकिन यह स्पेन और यूरोपीय संघ (EU) का हिस्सा है। यही वजह है कि इस शहर में प्रवेश करने वाले प्रवासी यूरोप की सीमा तक पहुंच जाते हैं। अफ्रीका और यूरोप के बीच सीधी जमीनी सीमा होने के कारण यह इलाका लंबे समय से अवैध प्रवासियों के लिए सबसे प्रमुख प्रवेश मार्ग माना जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *