loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

भारत इंफो : पंजाब के बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने स्टेशन परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

स्वतंत्रता दिवस और आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता। इसी को देखते हुए स्टेशन के हर संवेदनशील हिस्से पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी गई है।

डॉग स्क्वाड के साथ चलाया गया सर्च ऑपरेशन
धमकी मिलने के बाद GRP और RPF की टीमों ने डॉग स्क्वाड की मदद से रेलवे स्टेशन के मुख्य परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली। इसके साथ ही यात्रियों के सामान की भी सघन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां स्टेशन पर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

रेलवे स्टेशन पर तैनात किए गए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी
GRP अधिकारी कुलदीप चंद ने बताया कि धमकी मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। स्वतंत्रता दिवस और त्योहारी सीजन को देखते हुए विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे जंक्शन पर करीब चार दर्जन यानी 48 से अधिक पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। यदि स्टेशन परिसर या ट्रेन में कोई लावारिस बैग, संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत रेलवे पुलिस या RPF को दें। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की जांच कर रही हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *