loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

मोहाली में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़, 15 राउंड फायरिंग से दहला इलाका

भारत इंफो : पंजाब के मोहाली में सोमवार को पुलिस और कथित नशा तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान आरोपियों की ओर से चलाई गई एक गोली थाना प्रभारी (SHO) की सरकारी गाड़ी पर लगी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

शनिवार को पुलिस टीम पर किया था हमला
पुलिस के अनुसार, शनिवार को आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसमें दो कांस्टेबल घायल हो गए थे। घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे हुए हैं।

जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल, एक गिरफ्तार
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में दबिश दी, जहां आरोपियों ने एक बार फिर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जसकरण और लखविंदर घायल हो गए, जबकि गगन को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपियों को इलाज के लिए मोहाली के फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SSP ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलते ही मोहाली के एसएसपी संदीप हंस मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *