Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

जालंधर में हिट एंड रन केस, पंजाब आर्म्ड पुलिस के जवान ने मौके पर तोड़ा दम

भारत इंफो : जालंधर में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) के जवान की मौत हो गई। घटना सुच्ची पिंड के पास हुई, जहां तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

किसी जरूरी काम से निकले थे जवान
मृतक की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है, जो पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) की 27वीं बटालियन में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, वह देर रात किसी जरूरी काम से जा रहे थे। इसी दौरान सुच्ची पिंड के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।

अधिक खून बहने से मौके पर हुई मौत
हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। हालांकि गंभीर चोटें लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण राज कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन और चालक की पहचान कर जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *