भारत इंफो : जालंधर की प्रसिद्ध सूफी गायक रितु नूरां इन दिनों अपने एक विवादास्पद बयान को लेकर चर्चा में थीं। कुल्ले वाली सरकार को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद उपजा विवाद अब आखिरकार समाप्त हो गया है। रितु नूरां ने फगवाड़ा स्थित कुल्ले वाली सरकार के दरबार में पहुंचकर बाबा सोमनाथ जी से सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है।
दरबार में पहुंची रितु नूरां, मांगी माफी
माफीनामे के दौरान रितु नूरां ने स्पष्ट किया कि उनसे जो भी शब्द कहे गए, वे अनजाने में थे। उन्होंने कहा कि वे सभी फकीरों और संतों का सम्मान करती हैं और अपने गलत बयानों के लिए क्षमाप्रार्थी हैं। उन्हें उस समय बाबा जी के नाम और उनकी महिमा का सही ज्ञान नहीं था, और जो विवादित बात उन्होंने कही थी, वह संदर्भ से हटकर थी।
माफी के बाद खत्म हुआ पूरा विवाद
बाबा सोमनाथ जी ने बड़प्पन दिखाते हुए रितु नूरां और मंगी खान को माफ कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके मन में गायकों के प्रति कोई द्वेष नहीं है। उल्लेखनीय है कि इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद अनू सिद्धू और संगत के अन्य सदस्य उनके घर पहुंचकर माफी की मांग कर रहे थे, जिसके कारण काफी समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। अब औपचारिक माफी के बाद श्रद्धालुओं में व्याप्त रोष शांत हो गया है और यह मामला पूरी तरह सुलझ गया है।