Wednesday, September 16, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

अमेरिका-ईरान समझौते का ड्राफ्ट तैयार, ट्रम्प बोले- दस्तावेज जल्द होगा सार्वजनिक

भारत इंफो : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रही वार्ताओं का परिणाम सामने आ चुका है और दोनों देशों के बीच समझौता पूरा हो गया है। ट्रम्प के अनुसार, इस समझौते पर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे।

डिजिटल हस्ताक्षर होने का दावा
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ट्रम्प, जेडी वेंस और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाक़र ग़ालिबाफ़ डिजिटल माध्यम से समझौते पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। हालांकि समझौते का पूरा मसौदा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। ट्रम्प ने कहा कि आधिकारिक दस्तावेज शुक्रवार को औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा।

14 बिंदुओं वाला ड्राफ्ट तैयार
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों देशों के बीच 14 बिंदुओं वाला एक प्रारंभिक ड्राफ्ट तैयार किया गया है। इस मसौदे पर आगे तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर विस्तृत बातचीत की जाएगी ताकि अंतिम समझौते को लागू करने की प्रक्रिया तय की जा सके।

आर्थिक सहायता पैकेज को लेकर भी चर्चा
कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि समझौते के तहत ईरान को आर्थिक सहायता के रूप में करीब 28 लाख करोड़ रुपए का पैकेज मिल सकता है। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में समझौते के अंतिम दस्तावेज के सार्वजनिक होने के बाद ही इसके वास्तविक प्रावधानों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *