loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

मेयर विनीत धीर ने घर पर ED रेड की खबरों को किया खारिज

भारत इंफो : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को जालंधर के न्यू जवाहर नगर इलाके में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) के घर पर छापेमारी की। सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की।

मेयर के घर रेड की खबरों पर सफाई
छापेमारी के दौरान कुछ मीडिया चैनलों में यह खबर भी चली कि जालंधर के मेयर विनीत धीर के आवास पर ED की टीम पहुंची है। हालांकि, मेयर की टीम ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

‘पूरी तरह अफवाह’ बताया
मेयर कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विनीत धीर के घर पर किसी प्रकार की ED रेड नहीं हुई है। बयान के अनुसार, मीडिया में चल रही ऐसी खबरें पूरी तरह अफवाह हैं और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *