loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

पंजाब में बम की धमकी देने वाला अरेस्ट, पश्चिम बंगाल का निकला आरोपी

भारत इंफो : पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

सेक्टर-3 थाने में दर्ज हुई थी एफआईआर
पुलिस के अनुसार इस मामले में चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान धमकी भरा ईमेल भेजने के आरोप में सौरव बिस्वास को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पश्चिम बंगाल से आरोपी तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सौरव बिस्वास पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के गोबिंद पल्ली, पल्ली बाजार क्षेत्र का रहने वाला है। तकनीकी और साइबर जांच के आधार पर पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी तक पहुंची।

सचिवालय की आधिकारिक ईमेल पर भेजी थी धमकी
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने पंजाब सिविल सचिवालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम धमाके की धमकी वाला ईमेल भेजा था। ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस तत्काल अलर्ट हो गई थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न एजेंसियों ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की थी।

रिमांड के दौरान होगी पूछताछ
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी देने के पीछे उसका मकसद क्या था और क्या इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। फिलहाल आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *