loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

CBSE 12वीं का रिजल्ट घोषित, लड़कियों ने 90.14 फीसदी के साथ मारी बाजी

भारत इंफो : CBSE (Central Board of Secondary Education) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार अजमेर रीजन का कुल परिणाम 86.78 प्रतिशत दर्ज किया गया है। पिछले साल की तुलना में इस बार रिजल्ट में गिरावट देखने को मिली है। साल 2025 में अजमेर रीजन का पास प्रतिशत 90.40 फीसदी रहा था।

रिजल्ट के अनुसार 42,427 छात्र और 34,042 छात्राएं पास हुई हैं। छात्रों का पास प्रतिशत 84.26 फीसदी रहा, जबकि छात्राओं का रिजल्ट 90.14 फीसदी दर्ज किया गया। इस तरह छात्राओं ने एक बार फिर छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है।

पहली बार ऐसा हुआ, जब 12वीं का रिजल्ट 10वीं के बाद जारी किया गया। 10वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया गया था। सीबीएसई ने इस बार ऑन स्क्रीन मार्किंग की थी और 52 दिन में रिजल्ट जारी किया। पिछले साल 49 दिन में ही रिजल्ट जारी कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *