Wednesday, September 16, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

पंजाब विजिलेंस मुख्यालय में CBI का छापा, सीनियर अफसर का रीडर हिरासत में

भारत इंफो : पंजाब विजिलेंस मुख्यालय में सोमवार देर रात सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के बाद मंगलवार सुबह टीम दोबारा मोहाली स्थित विजिलेंस ऑफिस पहुंची। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित रिश्वतखोरी मामले की जांच के तहत की गई है।

विजिलेंस अधिकारी के रीडर को हिरासत में लिया
जानकारी के मुताबिक, CBI ने विजिलेंस विभाग के एक सीनियर अधिकारी के रीडर ओपी राणा को हिरासत में लिया है। वहीं मलोट की कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले राघव गोयल और विकास गोयल के ठिकानों पर भी रेड की गई। कार्रवाई के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

20 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप
मामला कथित तौर पर 20 लाख रुपए की रिश्वत मांगने से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि CBI की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

चंडीगढ़ के होटल में चल रही थी डील
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, CBI ने चंडीगढ़ के एक पांच सितारा होटल में भी छापा मारा। आरोप है कि वहां विजिलेंस अधिकारी का रीडर और दोनों बिचौलिए एक शिकायतकर्ता के साथ रिश्वत की डील कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सौदा 20 लाख रुपए में तय हुआ था, लेकिन शिकायतकर्ता 13 लाख रुपए लेकर पहुंचा था। इसी दौरान CBI टीम ने कार्रवाई करते हुए रकम बरामद कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *