loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी पर जालंधर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार का पुतला फूंका

भारत इंफो : जालंधर में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार का पुतला भी फूंका।

“महंगाई की मार नहीं सहेंगे” के लगे नारे
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने “बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए मोदी सरकार” जैसे नारे लगाए। उनका कहना था कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

एक हजार रुपये बढ़ोतरी का आरोप
राजिंदर बेरी ने आरोप लगाया कि कर्मिशियल गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब एक हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे छोटे कारोबारियों, ढाबा संचालकों और दिहाड़ी मजदूरों पर सीधा असर पड़ेगा। पिछली सरकारों के दौरान सिलेंडर की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी होती थी, लेकिन इतनी बड़ी बढ़ोतरी कभी नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान नीतियां कुछ बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं।

क्रूड ऑयल की कीमतों पर उठाए सवाल
कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि पहले जब कच्चे तेल की कीमतें अधिक थीं, तब भी इतनी बढ़ोतरी नहीं की गई। उनका आरोप है कि अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम होने के बावजूद घरेलू स्तर पर गैस महंगी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *