loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

कनाडा सरकार इतने हजार लोगों को देगी PR, पंजाब के युवाओं को बड़ा फायदा

भारत इंफो : कनाडा में लंबे समय से वर्क परमिट पर रह रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। कनाडा सरकार ने “इन-कनाडा वर्कर्स इनिशिएटिव” के तहत देश में पहले से काम कर रहे 33 हजार वर्कर्स को परमानेंट रेजिडेंस (PR) देने का फैसला किया है।

छोटे शहरों में काम करने वालों को प्राथमिकता
सरकार का यह कदम खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में रहकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रहे हैं। कनाडा इस समय श्रमिकों की कमी से जूझ रहा है, जिसके चलते सरकार ने ऐसे वर्कर्स को स्थायी दर्जा देने का फैसला किया है।

2027 तक प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा
कनाडा की इमिग्रेशन मंत्री लीना मेटलेज डायब ने बताया कि बजट 2025 में किए गए वादे के अनुसार अब वर्क परमिट धारकों को तेजी से PR दी जाएगी। सरकार ने लक्ष्य रखा है कि 2026 तक कम से कम 20 हजार वर्कर्स को PR दिया जाए, जबकि बाकी बचे लोगों की प्रक्रिया 2027 तक पूरी कर ली जाएगी।

पंजाबियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
मंत्री के अनुसार, 2026 के पहले दो महीनों (जनवरी-फरवरी) में ही 3,600 लोगों को इस योजना के तहत परमानेंट रेजिडेंस मिल चुकी है। इस नई पॉलिसी का सबसे अधिक लाभ पंजाब के उन लोगों को मिलने की उम्मीद है जो लंबे समय से कनाडा में वर्क परमिट पर रह रहे हैं और PR मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *