loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

पंजाब में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ 2 FIR दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी

भारत इंफो : आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज की गई हैं। सूत्रों के अनुसार, ये मामले भ्रष्टाचार और महिला शोषण से जुड़े हैं, जिनमें गैर-जमानती धाराएं भी लगाई गई हैं। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये केस पंजाब के किस जिले और थाने में दर्ज किए गए हैं।

गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस
मामले में कार्रवाई तेज करते हुए पंजाब पुलिस कथित तौर पर संदीप पाठक की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। वहीं, केस दर्ज होने की खबर सामने आने से पहले ही संदीप पाठक अपने घर से निकल गए थे। इस दौरान उन्होंने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी।

भाजपा में शामिल होने के बाद बढ़ी हलचल
संदीप पाठक ने 25 अप्रैल को राघव चड्ढा के साथ भाजपा जॉइन की थी। उनके साथ आम आदमी पार्टी के कुल 11 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, जिससे राजनीतिक हलचल और तेज हो गई थी।

राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्रियों पर भी हुई कार्रवाई
इस घटनाक्रम के बीच, भाजपा में शामिल हुए राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्रियों पर हाल ही में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) ने छापेमारी की थी। हालांकि मामला हाईकोर्ट पहुंचने के बाद 4 मई तक कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *