loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

सुक्खा काहलवां मर्डर केस के आखिरी गवाह की कपूरथला में सरेआम हत्या, इसने ली जिम्मेदारी

भारत इंफो : कपूरथला में शुक्रवार तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना एवन पैलेस के पास हुई, जहां कार में सवार होकर आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव जैरामपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, वह अपनी कार में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान हमलावरों ने सामने से कार के शीशे पर निशाना साधते हुए कई राउंड फायर किए। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गैंगस्टर से जुड़ा था कनेक्शन
बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह, गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का करीबी सहयोगी था और काहलवां मर्डर केस में अंतिम गवाह था। इससे पहले अन्य गवाह अपने बयान से पलट चुके थे, लेकिन गोपी अपने बयान पर कायम रहा। इस हत्या की जिम्मेदारी डोनी बल ने ली है। शुरुआती जांच में पुलिस इस वारदात को गैंगवार से जोड़कर देख रही है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही थाना ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार तड़के करीब 3:45 बजे सिविल अस्पताल कपूरथला की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *