Saturday, November 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 22°C
Breaking News

सुखदीप सिंह अपरा ने संभाला मार्केट कमेटी फिल्लौर के चेयरमैन का पद

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार एवं मुख्य प्रवक्ता बलतेज सिंह पन्नू और हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया ने दी बधाई

पार्टी नेताओं, आढ़तियों और व्यापारियों ने किया स्वागत

 

भारत इंफो, फिल्लौर

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखदीप सिंह अपरा ने मार्केट कमेटी फिल्लौर के चेयरमैन का पद संभाल लिया। मार्केट कमेटी कार्यालय में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार एवं पार्टी के मुख्य प्रवक्ता बलतेज सिंह पन्नू और हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया विशेष रूप से पहुंचे। दोनों नेताओं ने सुखदीप सिंह अपरा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उन्हें चेयरमैन की कुर्सी पर बैठाकर शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर बलतेज सिंह पन्नू ने कहा कि सुखदीप सिंह अपरा पार्टी के मेहनती, जुझारू और समर्पित नेता हैं। पार्टी को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी लंबे समय से की जा रही मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अपरा अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे और फिल्लौर हलके में पार्टी को और मजबूत करने में योगदान देंगे।

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया ने कहा कि सुखदीप सिंह अपरा उनके पुराने साथी हैं और उन्होंने पार्टी के शुरुआती दौर से ही फिल्लौर में आम आदमी पार्टी को स्थापित और मजबूत करने के लिए मेहनत की है।

पार्टी में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं अपरा

गौरतलब है कि सुखदीप सिंह अपरा फिल्लौर हलके में आम आदमी पार्टी के पहले हलका इंचार्ज रह चुके हैं। इसके अलावा वह लोकसभा हलका जालंधर के इंचार्ज, पंजाब के जनरल सेक्रेटरी और यूथ विंग पंजाब के सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं।

समारोह में पार्टी नेताओं और व्यापारियों का जमावड़ा

समारोह में लोकसभा इंचार्ज रमणीक सिंह रंधावा, जिला प्रधान प्रदीप दुग्गल, पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन एवं यूथ विंग के दोआबा प्रधान गुरिंदर सिंह शेरगिल, नशा मुक्ति मोर्चा के दोआबा प्रधान अतिन अग्निहोत्री, जिला सचिव मदन सिंह, किसान विंग के जिला उपाध्यक्ष तरलोक सिंह विरक, जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर मेला सिंह, एडवोकेट सिमरन कौर, दलजीत सिंह, अश्वनी कोहली, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, हरप्रीत कौर और सीमा बडाला सहित अनेक पार्टी नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों, व्यापारियों, विभिन्न गांवों के सरपंचों, पंचों और क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भी समारोह में शिरकत की और नवनियुक्त चेयरमैन को बधाई दी।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि सुखदीप सिंह अपरा अपने अनुभव के आधार पर मार्केट कमेटी के कामकाज को बेहतर बनाने के साथ-साथ किसानों और आढ़तियों की समस्याओं के समाधान के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *