Saturday, November 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 22°C
Breaking News

बीबी जागीर कौर अब 15 नवंबर को फिर थामेंगी अकाली दल का दामन, दोपहर 3 बजे बेगोवाल पहुंचेंगे सुखबीर बादल

13 नवंबर को निर्धारित था वापसी का कार्यक्रम, एक दिन पहले टला था दौरा; अब नई तारीख और समय तय

भारत इंफो, बेगोवाल (कपूरथला)

पंजाब की राजनीति में शिरोमणि अकाली दल की गतिविधियों के बीच पूर्व एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर की पार्टी में वापसी का कार्यक्रम एक बार फिर से तय हो गया है। अब बीबी जागीर कौर 15 नवंबर को शिरोमणि अकाली दल में दोबारा शामिल होंगी। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल इस मौके पर दोपहर 3 बजे बेगोवाल पहुंचेंगे और उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के लिए 13 नवंबर की तारीख निर्धारित की गई थी। इसके तहत सुखबीर सिंह बादल को शुक्रवार को बेगोवाल पहुंचना था, लेकिन कार्यक्रम से एक दिन पहले ही उनका दौरा स्थगित कर दिया गया। अब 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे का नया कार्यक्रम तय किया गया है। सुखबीर बादल के बेगोवाल पहुंचने पर बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चार साल बाद अकाली दल में वापसी

बीबी जागीर कौर की वापसी को पंजाब की आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वह पूर्व में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अध्यक्ष रह चुकी हैं और कपूरथला जिले के भुलत्थ हलके में उनका राजनीतिक आधार रहा है।

नवंबर 2022 में अकाली दल से निष्कासित होने के बाद उन्होंने मार्च 2024 में पार्टी में वापसी की थी। बाद में अगस्त 2025 में वह ज्ञानी हरप्रीत सिंह के नेतृत्व वाले अकाली दल (पुनर सुरजीत) से जुड़ गई थीं। अब एक बार फिर बादल के नेतृत्व वाले अकाली दल में उनकी वापसी होने जा रही है।

राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को अकाली दल की ओर से अपने पुराने नेताओं को दोबारा साथ जोड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले पूर्व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा भी अकाली दल में लौट चुके हैं। ऐसे में बीबी जागीर कौर की वापसी पार्टी के लिए एक और महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *