loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रैस ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

भारत इंफो : पंजाब में पटियाला के राजपुरा में कर्मभूिम एक्सप्रैस पैसेंजर ट्रेन के 4 डिब्बों में आग लग गई। शुरूआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन अमृतसर जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक बोगी में आग लग गई। जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और वह अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। आग लगने की जानकारी मिलते ही तुरंत लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया। जिसके बाद यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

धू-धू कर जले ट्रेन के 4 डिब्बे
ट्रेन में आग लगने के बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग फैलते-फैलते ट्रेन के 4 बोगियों तक पहुंच गई। ट्रेन के चारों डिब्बों से धुएं का काला गुब्बार आसमान में उड़ता दिखाई दे रहा है। ट्रेन के डिब्बे धू-धू कर जल रहे हैं। फिलहाल अभी तक इस घटना में किसी के हताहत की जानकारी सामने नहीं आई है।

रेस्क्यू में जुटे अधिकारी
हादसा किस कारण हुआ फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीमें पहुंच गई हैं। वहीं रेलवे अधिकारियों को भी इस घटना के बारे में अवगत करवाया जा चुका है। ट्रेन में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *