loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 22°C
Breaking News

एलके आडवाणी छाती में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

 

 

98 वर्षीय भाजपा के वरिष्ठ नेता का दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में चल रहा इलाज, डॉक्टरों की विशेष टीम रख रही निगरानी

भारत इंफो, नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को छाती में संक्रमण होने के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय आडवाणी को शुक्रवार, 16 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

आडवाणी को अस्पताल के पल्मोनरी विभाग में भर्ती किया गया है, जहां डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखभाल कर रही है। उनका आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है और संक्रमण के उपचार पर ध्यान दिया जा रहा है।

इस साल इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में आडवाणी के भर्ती होने का यह दूसरा मामला बताया जा रहा है। इससे पहले मई में भी उन्हें उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार जारी है। उनके स्वास्थ्य को लेकर आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *