Wednesday, October 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

सुबह 7 बजे दर्दनाक हादसा, हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार और डॉक्टर की मौत

भारत इंफो : तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हैदराबाद-खम्मम हाईवे पर एक कार सड़क डिवाइडर से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। हादसे में कार चला रहे डॉक्टर की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 7:15 बजे पिल्ललमारी फ्लाईओवर के पास हुआ। कार के डिवाइडर से टकराने के बाद अचानक उसमें आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

ड्राइविंग सीट पर मिला जला हुआ शव
पुलिस को कार की ड्राइविंग सीट पर एक जला हुआ शव मिला। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार डॉक्टर को बचने का मौका नहीं मिल सका। पुलिस ने टोल गेट से मिली जानकारी और कार के अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की। मृतक की पहचान के. जगदीश के रूप में हुई है।

परिवार से मिलने हैदराबाद जा रहे थे डॉक्टर
पुलिस के अनुसार के. जगदीश खम्मम जिले के एक अस्पताल में न्यूरोसर्जन के तौर पर काम करते थे। वह खम्मम से हैदराबाद अपने परिवार से मिलने के लिए कार से जा रहे थे। इसी दौरान पिल्ललमारी फ्लाईओवर के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *