Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM मान से मीटिंग के भरोसे के बाद लिया फैसला

भारत इंफो : सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सरकार और कर्मचारियों के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल खत्म करने पर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग मांगों को लेकर सरकार के साथ सहमति बनने और मुख्यमंत्री भगवंत मान से बैठक का भरोसा मिलने के बाद कर्मचारियों ने यह फैसला लिया है।

सरकार ने Show Cause Notice लिया वापस

हड़ताल खत्म होने के बाद सरकार ने कर्मचारियों को 27 अगस्त को जारी किए गए Show Cause Notice भी वापस ले लिए हैं। इससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। वहीं कर्मचारियों के DA से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक होने की बात सामने आई है। हालांकि, यह बैठक किस तारीख को होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

11 सितंबर तक सामूहिक छुट्टी का लिया था फैसला

गौरतलब है कि अपनी मांगें पूरी न होने के विरोध में कर्मचारियों ने 11 सितंबर तक सामूहिक छुट्टी लेकर हड़ताल जारी रखने का फैसला किया था। इससे पहले सरकार ने हड़ताल को लेकर ‘No Work, No Pay’ का फॉर्मूला लागू करने की बात कही थी। इसके बाद कर्मचारियों ने अपना आंदोलन आगे बढ़ाने का फैसला लिया था।

चीफ सेक्रेटरी के साथ बैठक के बाद बनी सहमति

आज चीफ सेक्रेटरी के साथ कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में दोनों पक्षों के बीच कई मांगों को लेकर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया। साथ ही सरकार की ओर से जारी Show Cause Notice वापस लेने पर भी सहमति बनी है। अब कर्मचारियों की लंबित मांगों और DA के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ होने वाली बैठक पर नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *