Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

ब्रिटेन में एयर ट्रैफिक सिस्टम फेल, 300 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द

भारत इंफो : ब्रिटेन में मंगलवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। इस समस्या के कारण करीब 300 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। फ्लाइट मॉनिटरिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 ने इसकी जानकारी दी है।

टेकऑफ पर पड़ा सीधा असर

ब्रिटेन की नेशनल एयर ट्रैफिक सर्विसेज (NATS) के मुताबिक, तकनीकी समस्या का असर मुख्य रूप से उड़ानों के टेकऑफ पर पड़ा। हालांकि, सिस्टम को धीरे-धीरे सामान्य करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई और हवाई यातायात व्यवस्था बहाल होने लगी।

कई बड़ी एयरलाइंस की उड़ानें प्रभावित

फ्लाइटरडार24 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि इस तकनीकी खराबी का असर कई प्रमुख एयरलाइंस की उड़ानों पर पड़ा। इनमें ब्रिटिश एयरवेज, ईजीजेट, KLM और लुफ्थांसा समेत कई एयरलाइंस शामिल हैं।

कई प्रमुख एयरपोर्ट्स पर असर

तकनीकी खराबी का असर केवल एक एयरपोर्ट तक सीमित नहीं रहा। लंदन के हीथ्रो, स्टैनस्टेड और लंदन सिटी एयरपोर्ट के अलावा मैनचेस्टर, बर्मिंघम, स्कॉटलैंड और ब्रिटेन के अन्य एयरपोर्ट्स से संचालित कुछ उड़ानें भी प्रभावित हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *