Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

इलेक्शन कमिशन ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन होगा चुनाव; नतीजों की तारीख भी आई सामने

भारत इंफो : चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों के साथ असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इन सभी सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 9 अक्टूबर को की जाएगी। चुनाव की पूरी प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी।

9 सितंबर को जारी होगी चुनाव की अधिसूचना
चुनाव आयोग के अनुसार उपचुनाव को लेकर औपचारिक गजट अधिसूचना 9 सितंबर 2026 को जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 16 सितंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद 6 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

तमिलनाडु की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराया जाएगा। ये दोनों सीटें मरागथम कुमारवेल और पी. सत्यबामा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। दोनों सीटों की अंतिम मतदाता सूची 23 फरवरी को जारी की गई थी।

पुडुचेरी की थट्टानचावड़ी सीट भी खाली
पुडुचेरी की थट्टानचावड़ी विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। यह सीट एन. रंगासामी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट की अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी को प्रकाशित की गई थी।

पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर भी मतदान
पश्चिम बंगाल में रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई, जबकि नंदीग्राम सीट सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। दोनों सीटों की अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को जारी की गई थी।

असम की नागांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव
असम की नागांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया जाएगा। यह सीट प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। नागांव लोकसभा सीट की अंतिम मतदाता सूची 10 फरवरी को जारी की गई थी।

6 अक्टूबर को वोटिंग, 9 अक्टूबर को काउंटिंग
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक सभी संबंधित सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा। इसके बाद 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी और उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि पूरी चुनावी प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 से पहले समाप्त कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *