Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

पद छिनने से नाराज चल रहे दिनेश ढल्ल ने बदला पाला! केडी भंडारी को गले लगाकर बीजेपी में हुए शामिल

भारत इंफो : जालंधर नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी झटका लगा है। AAP के पूर्व हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल ने भाजपा का दामन थाम लिया। पंजाब भाजपा प्रधान केवल ढिल्लों की अगुवाई में दिनेश ढल्ल पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने के बाद दिनेश ढल्ल ने नॉर्थ हलके के पूर्व विधायक केडी भंडारी से भी मुलाकात की और उनके गले मिले। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा: केवल ढिल्लों
केवल ढिल्लों ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि भाजपा पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हलका इंचार्ज का पद छीने जाने से नाराज थे दिनेश ढल्ल
दिनेश ढल्ल के भाजपा में शामिल होने को AAP के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। AAP हाईकमान ने जालंधर नॉर्थ हलके के इंचार्ज पद की जिम्मेदारी उनसे लेकर मेयर विनीत धीर को सौंप दी थी। इसके बाद से ही दिनेश ढल्ल की पार्टी से नाराजगी की चर्चा थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *